Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चोरों ने मचाया उत्पात, महिला को पीटा

चोरों ने मचाया उत्पात, महिला को पीटा

नगला सिंघी और पचोखरा थाने के सात घरों में चोरी
पचोखरा में ग्रामीणों के भय से बाइक छोड भागे चोर
टूंडला, जन सामना संवाददाता। रविवार रात्रि चोरों ने क्षेत्र में आतंक मचाया। नगला सिंघी और पचोखरा क्षेत्र के सात घरों को चोरों ने निशाना बनाया। पचोखरा में अपने आप को घिरता देख चोर बाइक छोडकर भाग गए। नगला सिंघी में विरोध करने पर एक महिला की पिटाई कर दी।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार हीरा सिंह में रविवार रात्रि चन्द्रपाल का परिवार घर के आंगन में सो रहा था। रात में दीवार फंदाकर चोर कमरे में प्रवेश कर गए। घर में रखी अलमारी से एक जंजीर, करधनी व 40 हजार की नगदी व पास में ही चिरंजीलाल के घर से एक अंगूठी, तोडियां व 12000 की नगदी ले गए। रात करीब साढे बारह बजे चंद्रपाल लघुशंका के लिए उठा तो घर का नजारा देख दंग रह गया। उसके बाद चोर ठार बहादुर पर गनेशी लालके घर में दीवार फांदकर प्रवेश कर गए। आंगन सो रही उनकी पत्नी पुष्पा देवी के तमंचे के बल पर कुंडल उतरवा लिए। चोरों ने गढी भगवंत में भी दो घरों को निशाना बनाया। चोर दीवार फांदकर सुजान ंिसंह के घर में प्रवेश कर गए। आंगन में सो रही उनकी पुत्रवधु पुष्पा के कानों से कुंडल खींचने पर वह जाग गई और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर चोरों ने उसका मुंह बंद कर उसकी पिटाई कर दी और करीब 12000 की नगदी, दो अंगूठी लूटकर ले गए। गढी भगवंत की ठार पटपरी में मंशाराम के घर से चोर दो कुंडल, तोडियां, दो अंगूठी व एक हजार रूपए की नगदी चुराकर ले गए। पीडितों ने थाना नगला सिंघी में चोरी की तहरीर दी है। वहीं थाना पचोखरा में चोरों ने बुर्ज नत्थू में धावा बोला। चोर संजू पुत्र खजानीलाल और बंगाली पुत्र नेकसेलाल के घर से हजारों की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चुराकर ले गए। बंगाली के घर से निकलते समय खटपट की आवाज सुनकर जगार हो गई। उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। चोर बाइक छोडकर मौके से फरार हो गए। पीडितों ने थाने में तहरीर दी है।