Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये कन्ट्रोल रूम स्थापित

वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये कन्ट्रोल रूम स्थापित

डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र सिंह रहेंगे नोडल अधिकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आगामी वर्षा ऋतु के दृष्टिगत आने वाली सम्भावित समस्याओं के प्रभावी निस्तारण हेतु डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया है। इस हेतु कलेक्ट्रेट में एक कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। इस कन्ट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष का नं0 05612- 285144 है। जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण/समन्वय हेतु विभिन्न अधिकारी नामित किये गये है। जल भराव की समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी जिम्मेदार होंगे। विद्युत करंट आने एवं विद्युत की अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता विद्युत को नामित किया गया है। इसके अतिरिक्त शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में दीवार गिरने आदि की समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित तहसील के नायब तहसीलदार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।