Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जुमलेबाजों की सरकार बन गई है

भाजपा जुमलेबाजों की सरकार बन गई है

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आंधीवाल गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव श्यौराज जीवन व विनयचन्द्र ओसवाल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक में केन्द्र सरकार की पोल खोल अभियान के अन्तर्गत जनता के बीच में सात ब्लाक अध्यक्षों द्वारा जो कार्यक्रम सफलता से किया गया, उनका भी स्वागत किया गया और सन 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिये रणनीति बनाई गई। पालिका द्वारा हाथरस की जनता पर जो अधिक हाउस टैक्स व वाटर टैक्स थोपा गया है उसको पुरानी दर पर लाने के लिये उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा तथा शहर में बरसात का पानी भरने से गन्दगी का साम्राज्य छाया हुआ है उसका भी निदान कराया जायेगा।
मुख्य अतिथि श्यौराज जीवन ने कहा कि देश की केन्द्र सरकार जुमलेबाजों की सरबार बनकर रह गयी है। जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने कहा कि सन 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार से देश की जनता का मोहभंग हो गया है। आई.डी. गौतम ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसान रोज आत्महत्यायें कर रहे हैं। पीसी. सदस्य अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। संचालन कृपेन्द्र सिंह चैहान ने किया।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री राजेश राज जीवन, कपिल पाल, ऋषिकुमार कौशिक, गोविन्दशरण चतुर्वेदी, विनोद सहयोगी, रामब्रज एड., गगन शर्मा, दीपक सिह, हरीशंकर शर्मा, सुरेश शर्मा, रूपेश साहिल, कुर्वान अली शहजादा, प्रमोद शर्मा, राजेश गोस्वामी, कोमल सिंह कुशवाहा, ओ. पी. छोंकर, चै. सुखवीर सिंह, भगवान शर्मा, श्रीराम यादव, डा. रतन सिंह, शिवकुमार दीक्षित, प्रेमशंकर दीक्षित, राजाराम सुमन आदि उपस्थित थे।