Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता में एवं उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह गहलौत के संचालन में मनाई गई। शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी अमृत सिंह पूनिया एवं राजकुमार पचौरी ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद ने जिस प्रकार भारत देश को आजाद कराने के लिए अपने को बलिदान कर दिया आज ऐसे वीर सपूतों की इस देश को महति आवश्यकता है। अविनाश पचौरी एवं विजेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश व प्रदेश की स्थिति बद से बदतर है। शहीद चंद्रशेखर आजाद जहां भी होंगे आज देश की स्थिति को देखकर उनका मन निश्चित ही दुखी होगा।
शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि इस देश से जातिवाद और धर्मवाद का जहर घोलने वाले दलों का खात्मा करना होगा क्योंकि शहीद चंद्रशेखर आजाद का सपना था कि स्वतंत्र भारत हो अपना हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिल-जुल कर रहे और जिस दिन इस देश से धर्मवादी जातिवादी ताकतों का खात्मा होगा उस दिन शहीद चंद्रशेखर आजाद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में पन्नालाल, डा. रमन गुप्ता, नारायण प्रसाद, विजेंद्र विजय सिंह, विष्णु कुमार, आकाश पौरुष, मोहम्मद अजीज, मुबीन खान, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, संजय कप्तान, फिरोज खान, रामजी लाल वर्मा, कालीचरण बघेल आदि मौजूद थे।