Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत कैंपो का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बाढ़ राहत कैंपो का किया निरीक्षण

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। बाढ़ राहत शिविरों का जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने निरीक्षण किया। बर्रा विश्व बैंक के हुलागंज प्राथमिक विद्यालय में 170 बाढ़ पीड़ितों को रोका गया है ये समस्त निवासी वरुण बिहार कच्ची बस्ती के रहने वाले है। जिलाधिकारी ने समस्त लोगों के खाने की व्यवस्था कराने के निर्देश देते हुए कहा कि राहत शिविरों में डॉक्टरों की टीम मुस्तैद रहे तथा जहां जहां पानी ज्यादा भरा है। लॉडस्पीकर से एलाउंस कर फंसे लोगों को राहत कैंपो में पहुंचाया जाये।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय हेतु शुल्क न लिया जाये। उन्होंने दबौली, नरौना खेड़ा, पाण्डु नदी तथा पनकी में बने राहत कैम्पों का निरीक्षण किया।