Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बसपा सुप्रीमो के हाथ मजबूत करें कार्यकर्ता

बसपा सुप्रीमो के हाथ मजबूत करें कार्यकर्ता

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बहुजन समाज पार्टी की बैठक मनोज सोनी के आवास पर आयोजित की गई। जिसमे बसपा के आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली ने समाज में भाईचारा बढ़ाने के साथ सामाजिक उत्थान जोर देते हुये कहा कि दबे कुचलों का उत्थान बसपा के शासनकाल में ही निहित है, इसलिए अभी से सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और बसपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएं।
मुनकाद अली मथुरा रोड स्थित बसपा नेता मनोज सोनी के आवास लुम्बिनी वन पर आयोजित आगरा-अलीगढ़ मंडल की मंडलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य जोन इंचार्ज हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें पाने के लिए अभी से जुट जाएं। जोन इंचार्ज संघप्रिय गौतम ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाएं और ईमानदारी से कार्य करें। प्रताप सिंह बघेल, सुरेश कश्यप, दयाराम सैन ने बसपा सुप्रीमो के हाथों को मजबूत करने पर जोर दिया।
मंचासीन अलीगढ़ मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज संतोष आनंद, सत्य प्रकाश कर्दम, अशोक कुमार भारतीय, तिलकराज यादव, मनोज सागर, राजकुमार, भारतेंद्र अरुन, सालिग सिंह, सुरेश बाबू, प्रदीप पेंटर ने भी एकजुटता पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये बसपा जिलाध्यक्ष डा. बीडी सिंह ने भी विचार रखे। मनोज सोनी ने आभार जताया। संचालन राजकुमार बाल्मीकि ने किया। बैठक में लल्लन बाबू एड, के.एस. विधाता एड., दुर्गादत्त उपाध्याय, सुरेंद्र शैलानी, अशोक कुमार, रघुवीर ऊसवा, अशोक रत्न, नाहर सिंह सुमन, मौहर सिंह, जेपी सागर, अशोक देशमुख, निरोत्तम सिंह, प्रमोद कुमार आजाद, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, कुबेर सिंह, अनुराग सिंह आजाद, दिलबहार कुरैशी, रामगोपाल फौजी, दिनेश चन्द्रा, पदम सिंह, सुरेन्द्र जाटव, रामप्रसाद बिसमिल्ल, देवेन्द्रपाल पारस, नरेश धनगर, विष्णु कुमार बाल्मीकि, प्रमोद कुमार जाटव, मुनेन्द्र पाल सिंह, साहब सिंह, सुरेश कुमार, दयाराम आदि मौजूद थे।