Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपोर्ट फाउण्डेशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खाद्य सामग्री वितरण की

सपोर्ट फाउण्डेशन ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खाद्य सामग्री वितरण की

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। सपोर्ट फाउण्डेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष ज्योति शुक्ला की अध्यक्षता में शहर में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए ज्योति शुक्ला ने बताया कि जिस प्रकार से कानपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ आई उससे आम जनमानस बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुआ। बाढ़ पीड़ितों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बहुत बुरे हालात से बाढ़ पीड़ित गुजर रहे हैं। जिस प्रकार से लोगों को अपना आशियाना छोड़कर राहत कैंप, सरकारी स्कूलों में, खुले मैदान में, पार्क में, जाकर रहना पड़ा। वह सब कुछ सामने है। बाढ़ पीड़ितों को खाने पीने की समस्याओं से दिन प्रतिदिन रुबरु होना पड़ रहा है। वह किसी से छुपा नहीं है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर बाढ़ पीड़ितों को खाद्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। खाद्य सामग्री में ब्रेड, बिस्कुट, मट्ठा, पानी, नमकीन के पैकेट कपड़े एवं लंच बॉक्स इत्यादि को बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनको वितरण किया गया और आश्वासन दिया गया। बाढ़ पीड़ितों को कि शहर की जनता इस दुख की घड़ी में आपके साथ है। सपोर्ट फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं ने आश्वासन देते हुए कहा कि संस्था का हर सदस्य तन, मन, धन से आप के साथ हैं। मुख्य रुप से उपस्थित ज्योति शुक्ला, पूनम सिंह, नूतन, गरिमा, पवन, इस्मिता, कविता, बबीता माही, अभय मणि, एनससौमिल शर्मा, शिवेंद्र अवस्थी, व मनीष सेंगर आदि लोग मौजूद रहे।