Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने अटल जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भाजपाईयों ने अटल जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के निधन पर आज को भाजपाईयो में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी मौत की खबर पर भाजपाई स्तब्ध रह गए। भाजपाईयों ने जगह-जगह बैठके कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश का महान नेता बताया। भाजपा निराला नगर मंडल की आहुत एक आपात बैठक में उन्हें सही मायनोे में देश का राष्ट्रपिता बताते हुए उन्हें एक महान नेता बताया। भाजपाइयों ने कहा कि अटल जी ने दुनिया के शक्तिशाली देशों की परवाह किए बगैर परमाणु बम का परीक्षण कर दुनिया को यह बताने का प्रयास किया कि भारत एक कमजोर व निरीह राष्ट्र बनकर नहीं रह सकता। इसके बाद दुनिया के तमाम देशों ने भारत पर कई आर्थिक व व्यापारिक प्रतिबंध लगाएं। परंतु अटल जी फिर भी नहीं डिगे। बाद में विकसित देशों को भारत के परमाणु परीक्षण को मान्यता देनी पड़ी व प्रतिबंध भी समाप्त किए। उनकी गजब की भाषण शैली में मानो उनकी जिन्ह्वा में सरस्वती का वास हो। उन्होंने देश हित के मुद्दों को संसद व उसके बाहर जोरदार ढंग से रखा। अटल जी जैसे नेता का देहावसान निश्चित रुप से देश के लिए अपुर्णनीय क्षति है। बैठक में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश वीर आर्य, प्रकाश सिंह चैहान, रणविजय सिंह राठोर, सुरेंद्र कुमार गेरा, नीतू सिंह सेगंर, पूनम श्रीवास्तव, शालू आर्य, सोनिया पुरी आदि रहे।