Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटल जी के सम्मान में बंद रहा गोविंद नगर बाजार

अटल जी के सम्मान में बंद रहा गोविंद नगर बाजार

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के गुरुवार को निधन पर गोविंद नगर बाजार शुक्रवार को पूर्ण रुप से बंद रहा। सुबह इक्का दुक्का जो दुकानें खुली उन्हें आसपास के लोगों व दुकानदारों ने उलाहना देकर बंद करा दिया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्र )एवं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अटल जी के निधन पर उनके सम्मान में शुक्रवार को संपूर्ण बाजार बंद का आव्हान किया गया था। इस पर गोविंद व्यपार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य ने भी व्यापारियों से चर्चा कर बंदी का समर्थन किया व शुक्रवार को अटल जी के सम्मान में गोविंद नगर का संपूर्ण बाजार बंद रखा गया। व्यापारियों ने बाजार में श्रद्धांजलि सभा कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर व्यपारियों ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ऐसे अकेले नेता थे जिन्हें विपक्षी दल भी बहुत पसंद करते थे। आज की राजनीति में ऐसा असंभव है। संसद मे चर्चा के दौरान भी जब सत्ता व विपक्ष में गरमा-गरम बहस होती थी तो वे अपनी वाकपटुता से माहौल को खुशमय बना देते थे। वे एक अच्छे राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ अच्छे कवि भी थे। उनके निधन से जो भारतीय राजनीति में रिक्तता आई है। उसे फिलहाल जल्दी भरना असंभव है। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रुप से प्रकाश वीर आर्य, राजेश श्रीवास्तव, उपसभापति नगर निगम नवीन पंडित, अंकुर खन्ना, सुरेन्द्र कुमार गेरा, राजकुमार गौतम, सर्वेश सोनकर, प्रकाश सिंह चैहान, नीतू सिंह सेंगर, शम्मी भल्ला, धर्मेंद्र राय आदि थे।