Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाणक्य फाउण्डेंशन के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

चाणक्य फाउण्डेंशन के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। वहीं चाणक्य फाउण्डेंशन के द्वारा एक श्रद्वांजली सभा कोटला रोड स्थित अलवेला लाॅज पर आयोजित की गई।
चाणक्य फाउण्डेंशन सचिव डा. अखिलेश शर्मा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के आकस्मिक निधन पर एक आकस्मिक श्रद्वांजली सभी कोटला रोड अलबेला लाॅज में शाम को आयोजित की गई। जिसमें पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के चित्र पर श्रंद्वा सुमन अर्पित किए। श्रंद्वाजली सभा में सुनील शर्मा, प्रकाश भारद्वाज, नीता पाण्डे आदि मौजूद रहे। वहीं टूण्डला में आर्य समाज मंदिर में आयोजित शोक संवेेदना में चेयरमैन रामबहादुर चक, नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, सुशील पौनियां, वृंदावन लाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजन सिंह निषाद, दुष्यंत जादौन, सुनील पाठक, रूपेश शुक्ला, कोमल वाल्मीकि, अवधेश पालीवाल, रामनिवास उपाध्याय, अजय जैन, लोकेश जादौन, सतीश गुप्ता, प्रमोद कुमारी, पवन चैधरी आदि ने शोक व्यक्त किया। संकल्प संस्था के संस्थापक इंजीनियर आरपी शर्मा, दिनेश कांत दोषी, डाॅ. अनिल उपाध्याय, राजकिशोर पाठक, भगवत स्वरूप कटियार, राजेश कटियार, राजाराम वर्मा, शंकर सिंह, गोपाल कृष्ण, राकेश कटियार आदि ने शोक व्यक्त किया। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने पचोखरा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में सुबोध कुलश्रेष्ठ, चन्द्रपाल, केशव सिंह, भक्तिवर्धन, स्वतंत्र सिंह, सत्येन्द्र, जयपाल सिंह, रविन्द्र आदि हैं। संस्था आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने एमपी रोड गुरूद्वारा पर शोक संवेदना व्यक्त की। शोक व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी, मनमोहन सिंह, रमेश पाराशर, प्रतिपाल सिंह, चंपाराम, उदयवीर, संजयपाल, जयपाल, सोवरन सिंह, जगदीश, सुनील कुमार, बबली, तोजिन्दर कौर, रजनीत, खुशबू, बाॅबी, सुधीर कुमार एडवोकेट आदि ने शोक व्यक्त किया है।