Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आदर्श विकास संस्थान करायेगी गणित महासंग्राम प्रतियोगिता

आदर्श विकास संस्थान करायेगी गणित महासंग्राम प्रतियोगिता

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। आदर्श विकास संस्थान शिक्ष क्षेत्र में 15 वर्षो से कार्यरत शैक्षिक एव सामाजिक स्ंास्था है। जो प्रतिभाओं का तलाशने एव तराशने के मकसद से विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से पुरस्कार एव छात्रवृति प्रदान कर उन्हे आत्म निर्भर बनाने का कार्य करती है।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्थध्यक्ष राजेश दुबे ने बताया कि इसी क्रम में विगत एक सितम्बर 2018 से 15 सितम्बर 2018 को दो चरणों में आगरा मण्डल फिरोजाबाद में गणित का महा संग्राम प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान के संस्थापक/ संरक्षण प0 सियाराम शर्मा, स्व0 डा0 मक्खनलाल पारासर, स्व0 श्यामादेवी दुबे, स्व0 उमाशंकर दुबे, स्व0 प्राचार्य नरेन्द्र प्रकाश जैन की समृति में इस वर्ष 30 गरीब मेघावी प्रतिभाओं को छात्रवृति प्रदान की जायेगी। प्रतियोगिता तीन वर्ग में होगी प्रथम वर्ग में कक्षा 6 से आठ तक दूसरे में नौ से दस तक तीसरे में कक्षा 11 से 12 तक की प्रतियोगिता हिन्दी/ अंग्रेजी में होगी।फिरोजाबाद मैनपुरी में आठ सितम्बर, इटावा में 29 सितम्बर आगरा में छः अक्टूबर 2018 27 अक्टूबर को परीक्षा सम्पन्न होगी। प्रथम स्थान पर लैपटाॅप, दूसरे स्थान पर रैजर साईकिल, तीसरे पर क्रिकेट किट, इसके अलावा 350 पुरस्कार भी होगे।