Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चा ने होने पर विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

बच्चा ने होने पर विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के नेहरू नगर में एक विवाहिता को उसके पति, ससुराल के लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने थाने में पति सहित ससुराल के कई लोगो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना कराया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी सन्जू की 20 वर्षीय पत्नी सत्यरानी ने थाना दक्षिण में पहुच कर पति सहित ससुराल के कई लोगो के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। पीड़ित को डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सत्यरानी ने बताया कि उसका पति अतिरिक्त दहेज की माॅग करते हुए मारपीट करता है। वही बताया कि उसकी शादी के बाद आज तक कोई बच्चा नही हुआ है। जिसके कारण ससुराल के सभी लोगा मारने पर उतारू है। जिससे की अपने पुत्र की दूसरी शादी कर सके। पीड़ित महिला ने रो-रोकर बताया कि बच्चा न होने उसके लिए अभिषाप बना हुआ है।