Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टीबी की बीमारी के चलते व्यक्ति की अस्पताल में मौत

टीबी की बीमारी के चलते व्यक्ति की अस्पताल में मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत कई दिनों से जिला अस्पताल के टीवी बार्ड में भर्ती एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।
बताते चले कि विगत चार अगस्त 2018 को दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी 60 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र स्व0 लेखराज को पुष्पादेवी नामक महिला द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में टीवी की बीमारी के चलते भर्ती कराया था। उपचार के दौरान एक -दो दिन परिजन उसके पास रहे उसके बाद उसको छोड कर चले गये। विगत रात्रि में उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गयी। अस्पताल के लोगो ने महिला से सम्पर्क करने का प्रयास किया। लेकिन महिला से सम्पर्क नही हो सका तो शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाते हुए घटना की जानकारी लिखित रूप से अस्पताल प्रशासन के लोगो द्वारा थाना उत्तर को दी। समाचार लिखे जाने तक परिजन जिला अस्पताल नहीं पहुंच सके।