Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर पर सो रही किशोरी के ऊपर डाला ज्वलनशील पदार्थ झुलसी

घर पर सो रही किशोरी के ऊपर डाला ज्वलनशील पदार्थ झुलसी

पड़ोस के युवक पर लगाया परिजनों ने आरोप थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला में घर की छत पर सो रही किशोरी के ऊपर किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर बुरी तरह से झुलसा दिया। जिसको उपचार के लिए आगरा भेजा गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के करबला निवासी राजपाल अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। उसकी 17 वर्षीय पुत्री कु0 दीक्षा विगत रात्रि में अपने घर की छत पर सो रही थी। अर्धरात्रि के बाद किशोरी के चीखने की आवाज आयी। तो परिजनों में हडकम्प मच गया, देखा तो दीक्षा बुरी तरह से तेजाब से झुलसी हुई थी। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गये। उसी दौरान घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुचे चैकी प्रभारी सुहाग नगर संजय सिंह झुलसी किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गये। जहां उसकी हालत नाजुक देखने के बाद उपचार के लिए आगरा भेजा गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पडोस के ही अभिषेक नामक युवक पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है मकान स्वामी सियाराम की बच्चा का भी हाथ झुलस गया है। जो उसके पास ही सो रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।