Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केरल पीड़ितों की मदद के लिये किया धनसंग्रह

केरल पीड़ितों की मदद के लिये किया धनसंग्रह

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक केरल में आयी प्राकृतिक जल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए धनसंग्रह करने के लिए निकले। संघ के स्वयं सेवक हाथ में दान पात्र लेकर लोगों के पास गये और उनसे केरल जल आपदा पीड़ितों की मदद करने के लिए दान देकर पीडितों की मदद करने का आग्रह किया। दान पात्र में सभी समाज के लोगों ने अपने समर्थ के अनुसार दान किया। संघ के स्वयं सेवक जब दानपात्र लेकर बाजारों में चल रहे थे तो लोगों जल आपदा पीड़ितों की मदद करने को उत्साह देखने को मिला। जहां दुकानदार अपनी दुकानों से उतर कर दानपात्र में दान राशि डाल रहे थे तो वही राहगीर भी पीड़ितों के लिए आगे बढ़ कर दान पात्र में अपना सहयोग कर रहे थे। केरल में भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक मुश्किलों का सामना कर लोगों को सुरिक्षत स्थान पर पंहुचा रहे हैं और रहने से लेकर खानपान की सारी व्यवस्थाएं कर रहे हैं।
बता दें कि केरल इन दिनों प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहा है। यहाँ बीते दिनों में भारी मात्रा में वारिश होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के पास रहने के लिए सुरक्षित जगह भी नहीं है और खानपान की किल्लत भी हो गई है। देशभर से भी पीड़ितों की मदद की जा रही है।