Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटल कलश यात्रा का जिले की सीमा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत

अटल कलश यात्रा का जिले की सीमा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत

हाथरस/सादाबाद, जन सामना ब्यूरो। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अजात शत्रु श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा के आज सायं जिले की सीमा गोविन्दपुर पर आगमन पर भाजपाईयों व आमजनों की भारी भीड उमड पडी और अस्थि कलश पर भीड ने पुष्पांजलि अर्पित कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। कलश यात्रा का पूरे मार्ग भर में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर लोगों द्वारा स्वागत कर अटल जी को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अजात शत्रु भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा आज अपने तय समय से काफी देर से जिले की सीमा गोविन्दपुर आगरा मार्ग पर आयी तो वहां पर यात्रा का इंतजार कर रहे भाजपाई, अटल जी के शुभचिन्तकों व समर्थकों में जोश आ गया और सभी ने रथ में विराजमान अटल जी के अस्थि कलश के दर्शन किये और पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया तथा अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। अटल कलश यात्रा में प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, भाजपा के प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति साथ चल रहे थे।
अटल जी की अस्थि कलश यात्रा करीब साढे 4 बजे गोविन्दपुर स्थित जिले की सीमा पर पहुंची थी तथा इस दौरान कलश यात्रा का स्वागत करने वालों में सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व सांसद डा. बंगाली सिंह, रामवीर सिंह भैयाजी, कलश यात्रा संयोजक डा. राजेश कुमार सिंह, संजय सक्सैना, श्रीमती अखिलेश गुप्ता, श्रीमती संध्या आर्य, श्रीमती नन्दनी देवी, कृष्णमुरारी वाष्र्णेय, रामकुमार माहेश्वरी, विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित, शरद माहेश्वरी, सुनीता वर्मा, स्मृति पाठक, दयाराम शीतल, निर्मल धनगर, चै. रामकुमार वर्मा, आचार्य महेन्द्र सिंह, सुभाष चौधरी, महावीर तिवारी, अरविन्द तिवारी, प्रीति चौधरी, डा. अविन शर्मा, संजय शर्मा, विवेक वार्ष्णेय , पवन रावत, विजय पंडित, कप्तान सिंह ठैंनुआ, शालिनी पाठक आदि लोग व भाजपाई मौजूद थे। कलश यात्रा शाम तक हाथरस शहर में पहुंचकर भ्रमण करेगी।