Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महाकवि जयदेव के महाकाव्य गीत गोविंद का नाट्य मंचन किया गया

महाकवि जयदेव के महाकाव्य गीत गोविंद का नाट्य मंचन किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। रजत श्री फाउण्डेशन व श्री कृष्ण अकादमी ऑफ डांस एंड म्यूजिक के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में लाजपत भवन स्थित महाकवि जयदेव के महाकाव्य गीत गोविंद का नाट्य मंचन किया गया और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि जिस में इस कत्थक नृत्यांगना गौरी संजय पाठक व गरिमा द्विवेदी ने माधव व राधा के महा मिलना महारास का प्रस्तुतीकरण किया। इनके अभिनय एवं मंचन से सभी को साक्षात बृज धाम की अनुभूति हो रही है। राधा माधव की इस रासलीला का सभी आए हुए लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर आनंद लिया दर्शकों की तालियों से पूरा लाजपत भवन गूंज उठा। कार्यक्रम में कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जन्माष्टमी को देखते हुए श्री कृष्ण लीला के अनेक डांस प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित अरविंद सिंह, दीप्ति सिंह, विनोद पांडे, प्रकाश शुक्ला, नेहा जायसवाल, चारु त्रिपाठी, रीता पुरवार, भावना अदलखा, प्रीति सिंह, विनोद सिंह, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।