Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रक्षाबंधन मनाने जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

रक्षाबंधन मनाने जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की घटना
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एक ओर रक्षाबंधन की धूम मचर है। वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन मनाने जा रही यात्रियों से भरी बस नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब डेढत्र दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने घटना का मुआयना किया। बस चालक से भी पूछताछ की।
शनिवार देर रात्रि करीब दो बजे एक डीलक्स बस प्रतापगढ़ से गुड़गांव जा रही थी। बस में सवार यात्री रक्षााबंधन का पर्व मनाने के लिए अपने-अपने घर जा रहे थे। यात्री बस में सो रहे थे। तभी बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और उसके बाद पलट गई। बस में चीख पुकार मच गई। मदद के लिए लोगों ने पुकार लगाई लेकिन देर रात होने के कारण वहां कोई नहीं था। चालक ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से पांच यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी सचिन्द्र पटेल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया। एसएसपी ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। बस चालक को झपकी आ गई थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। चिंताजनक वाली बात नहीं है। सभी की स्थिति में सुधार है।