Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिन्दू-मुस्लिम एकता के सूत्र में बाॅधते हुए मनाया गया रक्षाबन्धन पर्व

हिन्दू-मुस्लिम एकता के सूत्र में बाॅधते हुए मनाया गया रक्षाबन्धन पर्व

सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस कार्यालयों पर रही रक्षा सूत्र बाॅधने वालो की भीड़
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सनातन धर्म में रक्षाबन्धन पर्व को अपना एक अलग से महत्व माना गया हैं। इस पर्व पर बहन-अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बाॅध कर उसकी दीर्ध आयु की कामना करती है। वही भाई से उम्र भर अपनी रक्षा करने के लिए आगे आने के लिए कहती है। जब तक हम दोनों इस जहां में रहे एक दूसरे के सुख-दुख में काम आये। वही आज इस परम्परा को लोगो को जोडने के साथ-साथ एक दूसरे की सहायता रक्षा के लिए अग्रसर रहने के लिए भी एक पर्व को मनाने का प्रण लिया है। आज हिन्दू-मुस्लिम दोनों लोगो ने एक दूसरे की कलाई पर रक्षासूत्र बाॅध कर सहायता करने के लिए वचन बध किया है।
रक्षाबंधन पर्व के मौके पर रविवार को हिन्दू-मुस्लिम महिलाओे ने एसपी सिटी राजेश कुमार के कार्यालय पर पहुंच कर रक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बाॅधा, इतना ही नही जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियो द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बहनों से कलाई पर राखी बंधवाने के साथ -साथ रक्षा करने का बचन लिया। एसएसपी सचिन्द्र पटेल द्वारा भी कार्यालय पर पहुंची महिला द्वारा रक्षासूत्र बाॅधा उनको भी रक्षा करने का बचन लिया। आज सुबह से लेकर दोपहर तक पुलिस थानों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पर हिन्दू-मुस्लिम महिलों द्वारा राखी बाॅधने का क्रम चलता रहा।
जेल में निरूद्व भाईयों को बहिनों ने बाधा रक्षासूत्र
बहिनों को देख भाईयों को आंखों हुई नम
फिरोजाबाद। जेल प्रशासन के द्वारा रक्षाबंधन पर्व की तैयारियां पहले से ही की गई। उन्होंने जेल में निरूद्व कैदियों को रक्षा सूत्र बांधने आई बहिनों को जेल प्रशासन द्वारा नम्बर से भाईयों से मिलने दिया गया। गेट पर ही महिला पुलिस के द्वारा संघन चैकिंग के दौरान ही जेल के अंदर प्रवेश करने दिया गया। वहीं बहिनों को देख भाईयों की आंखो से आसू झंलक आये। वहीं जेल प्रशासन के द्वारा जेल में ही घेवर बनवाया गया। बहिनो ने जेल निरूद्व भाईयों की कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद भाई को घेवर खिलाकर मुंह मीठा किया। सुबह से शाम तक बहिनों का तांता लगा रहा।