Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं.किशोरीलाल स्मृति योग संस्थान मेधावियों को करेगा पुरस्कृत

पं.किशोरीलाल स्मृति योग संस्थान मेधावियों को करेगा पुरस्कृत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पं. किशोरीलाल स्मृति योग संस्थान की बैठक ओमशंकर पचौरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पं. किशोरीलाल के छविचित्र पर पूर्व प्राचार्य वी. एस. ग्रोवर, ओमशंकर पचैरी व डा. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी ने दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता हेतु सर्वसममति से विषय ‘देश हित के लिये समान शिक्षा होनी चाहिये’ का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थी को सम्मानित किया जायेगा तथा विद्यालय को पं. किशोरीलाल चल विजयन्ती शील्ड प्रदान की जायेगी। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटरमीडियेट 2018 के परीक्षाफल में 70 प्रतिशत में उत्तीर्ण हुये छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जायेगा।
बैठक में जयशंकर पाराशर ने पं. किशोरीलाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वह स्वतंत्रता सैनानी थे जिनके पुत्र विष्णु स्वरूप शर्मा आई.एम.ए. में भर्ती होने के बाद नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के अति निकट व प्रिय फौजियों में से थे। जिन्हें नेताजी हमेशा विष्णु फौजी के नाम से पुकारते थे।
बैठक में स्वागत समिति, संचालन समिति, प्रबंधन समिति, अनुशासन समिति, निर्णायक मंडल, व्यवस्थापक मंडल का भी गठन किया गया। बैठक में बाबा देवीसिंह निडर, श्यामबाबू चिन्तन, दिनेश राज कटारा, भंवरसिंह पौरूष, डा. देवेन्द्र कुमार शर्मा, चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, डा. जितेन्द्र शर्मा, विद्यासागर विकल, ऋषिकुमार कौशिक, राजपाल शर्मा, देवस्वरूप शर्मा, रामवीर शर्मा, सत्येन्द्र स्वरूप शर्मा, पं. सुरेशचन्द्र शर्मा, बासुदेव उपाध्याय, नवल नरूला, बालकवि विष्णु आदि ने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन रामजीलाल शर्मा शिक्षक ने किया।