Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साइकिल यात्रा का पूर्व एमएलसी ने किया जोरदार स्वागत

साइकिल यात्रा का पूर्व एमएलसी ने किया जोरदार स्वागत

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए लाल सिंह तोमर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से 27 अगस्त को गाजीपुर से चलकर जंतर मंतर दिल्ली पहुंचने वाली सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा फतेहपुर से होकर कानपुर सीमा स्थित छिवली नदी होकर महाराजपुर विधानसभा में अभिषेक यादव, राहुल राज सिंह, पुत्र ओम प्रकाश सिंह, आदिल हमजा, चंद्र शेखर चौधरी, सत्या यादव, बंटी यादव, के संयुक्त नेतृत्व में प्रवेश किया। साइकिल यात्रा में आए हुए सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। आरोप लगाते हुए लाल सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार और प्रदेश में बैठी योगी सरकार का झूठ जनता के बीच में आ चुका है। यह सिर्फ बतोलेबाजी करते हैं। काम कुछ नहीं करते हैं आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इनको इनकी जगह दिखा देगी और समाजवादी पार्टी के कार्यों को भी जनता याद कर रही है कि जनता के हितों में अखिलेश यादव ने जो कार्य किए वह सभी के सामने हैं। स्वागत करने वालों में लाल सिंह तोमर, अरुणा तोमर, मुनेंद्र शुक्ला, राघवेंद्र यादव, सचिन वोहरा, रणधीर सिंह, साधु यादव, मो राशिद, उज्मा इकबाल सोलंकी, संतोष यादव, रोहित तोमर, जागेन्द्र प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, बबुआ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।