Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लाल सिंह तोमर ने साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया

लाल सिंह तोमर ने साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जानकारी देते हुए लाल सिंह तोमर ने बताया कि पुरवामीर स्थित विश्राम स्थल रामकली एक बार बहादुर ग्रुप ऑफ कॉलेज महाराष्ट्र विधानसभा में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा पुनः प्रारंभ हुई जिसे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर और मुनीम शुक्ला जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव और वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया साइकिल यात्रा पुरवामीर, महोली, तिवारीपुर पूरनपुर होती हुई सरसौल पहुंची। वहां महाराजपुर ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, रणधीर सिंह, साधु यादव ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और वही से लगभग ढाई सौ साइकिल यात्री साइकिल यात्रा में शामिल हुए। लाल सिंह तोमर ने साइकिल यात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत करवाया।
मुख्य रुप से उपस्थित लाल सिंह तोमर, अरुणा तोमर, राघवेंद्र सिंह यादव, राहुल तोमर, सुरेश गुप्ता, नरेश निगम, प्रवीण यादव, गजेंद्र कुशवाहा, व अवनीश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।