Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चौराहे पर फूल मालाओं के साथ किया गया

साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चौराहे पर फूल मालाओं के साथ किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी ग्रामीण के तत्वधान में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का स्वागत रामादेवी चौराहे पर फूल मालाओं के साथ किया गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सपा ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने रामादेवी चोराहा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से 27 अगस्त को गाजीपुर से चलकर जंतर मंतर दिल्ली पहुंचने वाली सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा का स्वागत फूल मालाओं के साथ किया गया। साइकिल यात्रा में आए हुए सपा कार्यकर्ताओं का स्वागत के उपरांत नारायण भोज कराया गया। नारायण भोज के बाद सपा कार्यकर्ताओं को पानी जूस लंच पैकेट कर उनको नाश्ता भी करवाया गया। इसके उपरांत साइकिल यात्रा के लिए प्रस्थान कर गई मुख्य रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव, जितेंद्र कटियार, अहिबरन सिंह, राघवेंद्र बजाज मिंटू, विक्रम सिंह परिहार, अबरार आलम खान, मुमताज अहमद, धर्मेंद्र यादव, व प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।