Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जुटी 2019 चुनावों की तैयारी में

भाजपा जुटी 2019 चुनावों की तैयारी में

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी नगर कोषाध्यक्ष धीरज कुमार जैन की अध्यक्षता में कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित आर्य समाज मुरसान द्वार में बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य रूप से रामवीर सिंह भैयाजी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा (प्रवासी सेक्टर 6), चौधरी रामकुमार वर्मा, कप्तान सिंह ठेनुआ व शहर अध्यक्ष मूलचन्द वाष्र्णेय ने भाग लिया।
बैठक में सभी बूथों के अध्य्क्ष बनाये गए और सभी को जिम्मेदारी दी गयी। सभी ने अपने अपने विचार 2019 चुनाव के लिए रखे व पूरी ताकत के साथ 2019 चुनावों में घर-घर से वोट निकालने की जिम्मेदारी बूथों के कार्यकर्ताओं की होती है वो सभी को निभानी होगी। इस मौके पर सभासद विशाल दीक्षित, शिवशंकर गुलाठी, देवांशु वशिष्ठ, ललित कुमार, गोविंद गुप्ता, विजय वर्मा आदि मौजूद थे।