Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाषण प्रतियोगिता में अंजली बघेल रहीं प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में अंजली बघेल रहीं प्रथम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन एके कॉलेज में किया गया। जिसमें देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर प्रतिभागियों ने अपना पक्ष रखा। जिसमें अंजली बघेल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चैंपियन घोषित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जीके गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। प्रतियोगिता में निर्णायक समिति में डॉ. रघु सिंह करोलिया, डॉ. उमेश यादव, डॉ. केके यादव रहे। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को जिला के लिए चयनित किया गया। जिसमें अंजली बघेल प्रथम, प्रगति गुप्ता द्वितीय और अनुज वर्मा ने प्राप्त किया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की गुरुओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। युवाओं को नशा, तंबाकू, गुटखा, मादक पदार्थ से दूर कर देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। नेहरु युवा स्वयं सेवक रोमिल सिरोठिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. एमए अग्रवाल, डॉ. पीके गुप्ता, सुनील कुमार, डॉ. संजय यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. आलोक पाठक, डॉ. आलोक पांडेय, प्रशांत यादव एवं वीर बहादुर आदि मौजूद रहे।