Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारी नेताओं ने किया दौराःकई पदाधिकारी मनोनीत

व्यापारी नेताओं ने किया दौराःकई पदाधिकारी मनोनीत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जगदीश पंकज, जिला महामंत्री मनोज अग्रवाल राया वाले, प्रदेश मंत्री सुरेशचंद्र आंधीवाल, युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वाष्र्णेय द्वारा आज जिले के कस्बों का सघन दौरा किया गया।दौरे के तहत कस्बा हसायन में व्यापारियों ने जिले के व्यापारी बंधुओ का स्वागत किया। हसायन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री कैलाश पचैरी, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष जगत भारद्वाज आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। आशीष गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ललित शर्मा को जिला मंत्री बनाया गया। प्रताप कुशवाह ने जिला कार्यकारिणी में शामिल किये गये दोनों पदाधिकारियों स्वागत किया गया।पुरदिल नगर में भी व्यापारियो ने अपनी समस्याओं को रखा। पुरदिल नगर के मुरली मनोहर मंदिर में आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महामंत्री कमल जखोटिया, कोषाध्यक्ष राधे श्याम चेचडी, युवा अध्यक्ष वरुण राठी, ऋषि, हरदेश दीक्षित आदि ने अपने विचार रखे। जिला कार्यकारिणी में पुरदिलनगर से पवन गुप्ता और सचिन माहेश्वरी को मनोनीत किया गया।कचैरा के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री राजू माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी ने जिले के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।