Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर का हाल चाल लेने वालों का लगा तांता

पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर का हाल चाल लेने वालों का लगा तांता

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। वोकल कोर्ट में पोलिफ के आॅपरेशन के बाद पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय बीती रात्रि को अपने लेबर काॅलोनी स्थित आवास पर पहुंचे तो आज सुबह से ही उनको देखने वालों का तांता लगा रहा। पूरे जनपद के अधिकतर गाँवों से लोग लगातार उनका हाल-चाल लेने आते रहे।
वहीं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने उन सभी अपने शुभचिन्तकों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मैं अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और आप लोग किसी तरह से चिंतित न हों। जब तक हाथरस के लोगों का आर्शीवाद मेरे साथ है तब तक रामवीर उपाध्याय का कोई भी बीमारी अथवा दुश्मन बाल भी बाँका नही कर सकता।
उनका हाल-चाल लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों में चन्द्रपाल शैलानी (पूर्व सांसद), डा. बी.डी. सिंह (जिलाध्यक्ष), बनी सिंह बघेल, बृजमोहन राही, के.के. दीक्षित, दिनेश शर्मा, गिरीश पचैरी, दिनेश देशमुख, बबलू लोधी, डा. अकील अहमद कुरैशी, मुकेश दीक्षित भट्टा वाले, डा. गुरूदत्त भारतीय, आर.सी. उपाध्याय, ओमप्रकाश गौतम, आशीष दीेक्षित, भगवती श्रोती, अशोक रत्न, वीरेन्द्र चैधरी, विधिचन्द्र प्रधान, रामनिवास शर्मा प्रधान, विनोद दीक्षित, साकेत पाराशर, कपिल मोहन गौड़, राजकुमार शर्मा, राकेश दीक्षित आदि लोग थे।