Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व सांसद समाजसेवी बाबू दर्शन सिंह के शांति हवन में उमड़े हजारो लोग

पूर्व सांसद समाजसेवी बाबू दर्शन सिंह के शांति हवन में उमड़े हजारो लोग

सपा नेता रामगोपाल यादव, सांसद तेजप्रताप यादव व कई विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री रहे मौजूद
सैफई, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय समाज सेवा समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद स्व० बाबू दर्शन सिंह यादव के शांति हवन में हजारों लोगों ने हवन में आहुति देकर श्रद्धांजलि दी। दर्शन सिंह यादव का 30 अगस्त को निधन हो गया था।
शान्ति हवन को केंद्रीय समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह आर्य, सत्यवीर सिंह शास्त्री, अभिलाष सिंह शास्त्री, मचल स्वरूप शास्त्री, चरण स्वरूप शास्त्री, श्याम सिंह शास्त्री, प्रमोद कुमार यादव, आदि व मथुरा वृंदावन से आयुर्वेद आचार्य गणों द्वारा सम्पन्न कराया गया।
इस मौके पर तमाम राजनीतिक दलों के नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व आसपास के जिलो के हजारों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर समाजसेवी दर्शन सिंह को दी श्रद्धांजलि दी। शांति हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आर० के० पी० शिक्षा निकेतन गुरु संदीपन आश्रम पर किया गया था। जहां पर एक बड़ी पंडाल का बनवाई गई थी और समाज सेवा समिति के आचार्य गणों के लिए दो जगह बैठने के स्थान बनाया गया था और 3 शांति यज्ञ बनाए गए थे जहां पर बड़ी भीड़ होने के कारण अलग अलग आहुति दी गयी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव, अभयराम सिंह यादव, पीसीएफ के चेयरमैन अंकुर यादव, राजा लक्ष्मण प्रसाद, नीरज यादव, रावण यादव, सुभाष यादव पूर्व राज्यमंत्री, अरविंद यादव एमएलसी, गोपाल यादव जिला अध्यक्ष सपा, उदय भान सिंह यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेश, आशीष राजपूत, चंदगीराम यादव प्रधान, रामबाबू यादव प्रधान, भारत सिंह यादव ठेकेदार, अशोक यादव पूर्व राज्य मंत्री,अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य, रघुराज सिंह शाक्य पूर्व विधायक, प्रेमदास कठेरिया पूर्व सांसद, आलोक शाक्य पूर्व मंत्री,अनिरुद्ध यादव जसवंतनगर, राजू यादव विधायक मैनपुरी, संध्या कठेरिया पूर्व विधायक, ब्रजेश कठेरिया विधायक किशनी, श्री राम देव, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री राम बाबू औरैया, सर्वेश शाक्य, महेंद्र सिंह चौहान, अभिलाष शास्त्री, कमलापति वर्मा, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र यादव, डॉ अरविंद यादव, डॉ ब्रजेश यादव आदि मौजूद रहे।