Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डांस कानपुर डांस के पहले ऑडिशन युवाओं ने दिखाया जोश

डांस कानपुर डांस के पहले ऑडिशन युवाओं ने दिखाया जोश

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर सीजन 2 का पहला ऑडिशन करा रही है। जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने बड़े ही जोश के साथ हिस्सा लिया व उनका अभूतपूर्व सहयोग रहा। प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन जिसमें 164 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो डांस प्रतिभागी जूनियर 55 और सीनियर 75 ड्यूट डांस प्रतिभागी 21 व 16 ग्रुप डांस में अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो जूनियर 15 सोलो सीनियर 15 ड्यूट डांस 5 एवं ग्रुप डांस 5 चुने गए चुने गए। 40 प्रतिभागियों को 21 अक्टूबर प्री फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतिभागियों के जोश को देखकर सभी आए हुए गणमान्य अतिथि अचभ्भित रह गए। सैकड़ों की भीड़ ने तालियां बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया। सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर कृष्णा सिंह, दिवाकर पाठक, सौभ्या गुप्ता व अमित गुप्ता ने जज के रूप में अहम भूमिका निभाई। एंकर रीटा वर्मा एवं लक्ष्य निगम ने दर्शकों के बीच में अपना रंग जमाया। व दर्शकों को आनंदित किया। महामंत्री दीप्ती सिंह ने बताया कि इस बार प्रतिभागियों में बहुत जोश है। वे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से ही बहुत भीड़ देखने को मिली इसकी वजह से 3 नवंबर को होने वाले ग्रांड फिनाले में जजमेंट के लिए आ रही। सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान, रवीना टंडन, तुषार कपूर, प्रिया सिंह को देखने के लिए प्रतिभागियों में अपना ही एक अलग जोश है। डांस खानपुर डांस हुनर ही विनर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी अकादमी एवं स्कूलों को कोटि कोटि आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि अरविंद सिंह, दीप्ती सिंह, प्रकाश शुक्ला, भावना अदलखा, प्रीति सिंह, नेहा जयसवाल, विनोद सिंह, अतुल सिंह, ख्वाहिश सेंगर, करिश्मा तोमर, अनुष्का सिंह, का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार छाबड़ा, अंबर मिश्रा ने प्रतिभागियों के हौसले को बढ़ाया।