Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा ग्रामीण ने धरना देकर जताया विरोध

सपा ग्रामीण ने धरना देकर जताया विरोध

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी कानपुर नगर/ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव के नेत्रत्व मेे गाँधी प्रतिमा फूलबाग पर वर्तमान सरकार के जनविरोधी कार्यों के विरोध में धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव ने कहा वर्तमान सरकार आम जनमानस के लिये आतंक का पर्याय बन चुकी है। इस भाजपा सरकार में इनके विधायक मंत्री ही स्वयं वो कुकृत्य कर रहे है। जो अराजक तत्त्व करते है, इतनी भयंकर लूट मची हुयी है। इस सरकार में कही आम जनमानस के घर में दो वक्त का चूल्हा जलना मुश्किल है। इस सरकार में कमर तोड़ मँहगाई सारी सीमाये तोड़ चुकी है। जिस कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार आत्म हत्या करने का मजबूर है और गुंडागर्दी, लूट मार चरम पर पहुँच चुकी है। जिस कारण हम लोगो कही बहन बेटिया घर से बाहर निकलने में डरती है। क्योकि इस सरकार में महिलाये सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर जितना अत्याचार वर्तमान में हो रहा है। इसकी कल्पना महिलाओं ने कभी भी नहीं करी होगी छात्रों पर हो रहे अत्याचार भी किसी से छुपे नहीं है। इसलिये समाजवादी पार्टी के समस्त कार्यकर्ता अपनी कमर कस ले इस सरकार को उखाड़ने के लिये। जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र बजाज मिंटू ने धरने कौ सम्बोधित करते हुये कहा भाजपा सरकार अब जनता के लिये जहर बन चुकी है। जबसे भाजपा सरकार आयी है। तबसे आम जनता सिर्फ विपत्तियों और आपदाओं और संकटों से घिर चुकी है। इस सरकार में जनता कां सिर्फ भ्रष्टाचार मँहगाई दुराचार ही मिल रहा है। इस सरकार में पेट्रोल डीजल गैस आदि के दाम इस कदर बढ़ चुके है। आज तक के इतिहास में पेट्रोल डीजल के मूल्य कभी इतने नहीं बढ़े न ही बहन बेटिया कभी इतना डरी जितना वर्तमान में डरती हैं। घर से बाहर निकलने में राघवेन्द्र बजाज ने कहा कही वर्तमान समय में हर वर्ग परेशान है। शिक्षक छात्र मातायें बहने सब परेशान है। अब बहुत जल्दी लोकसभा चुनाव आने वाले है। जिसमे जनता मोदी और योगी के अत्याचारों और भ्रष्टाचारों का जवाब इन लोगों कां सत्ता से उखाड़ कर देगी और हम अपने साथियो से वादा करते है। कही अगर मेरे किसी भी साथी पर कोई भी नाजायज कार्यवाही हुयी तो हम प्रशाशन के साथ शासन की भी ईंट से ईंट बजा देगे और अपने साथियों के साथ घर घर जाकर इस सरकार के जनविरोधी कार्यों को जनता कां बतायेगे।
धरने में मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र बजाज मिंटू, उज्मा इकबाल सोलंकी, जिला महासचिव जितेंद्र कटियार, पूर्व विधायक लाल सिँह तोमर, मुनीन्द्र शुक्ला, प्रवक्ता अबरार आलम खाँ, मुमताज अहमद, विक्रम सिंह परिहार, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिँह यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।