Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर भारत की प्रसिद्व राम बरात छह को

उत्तर भारत की प्रसिद्व राम बरात छह को

वार्ता के दौरान जानकारी देते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी

शोभायात्रा में चार दर्शन झांकिया के अलावा मेरठ, एटा, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, सिरसागंज एवं वृन्दावन की मनमोहक झांकिया आकर्षण का केन्द्र रहेगी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामबरात 6 अक्टूबर को हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। वहीं रामबरात में मेरठ, एटा, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, सिरसागंज एवं वृन्दावन की झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
रामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला महोत्सव दो अक्टूबर दिन मंगलवार से गणेश शोभायात्रा के साथ शुरू होगा। शोभायात्रा राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, गंज मौहल्ला, कोटला रोड, हनुमान मंदिर होते हुए राधा कृष्ण मंदिर पर पहुंचेगी। वहीं तीन अक्टूबर को रामअवतार, भरत, लक्ष्मण, शत्रुधन जन्मोत्सव, चार अक्टूबर को ध्वजारोहण, राम लक्ष्मण द्वारा विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करना, ताड़का, सुबाहू वध, पांच अक्टूबर को अहिल्या उध्धार, गंगा उत्पत्ति, जनकपुर आगमन, पुष्प वाटिका में माता जानकी का गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, राजाओ का गर्व मर्दन, यक्ष परशुराम सवांद आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा। वही मर्यादा पुरूषोत्म भगवान श्री राम की बारात छह अक्टूबर दिन शनिवार को गाजे-बाजे के साथ राधा कृष्ण मंदिर से निकाली जायेगी। रामबरात में चार दर्शन झांकिया रहेगी। जिसमें मेरठ, एटा, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, सिरसागंज एवं वृन्दावन की मनमोहक झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। डोले अपनी खूबसूरती बिखेरेगे। वहीं सात बैण्ड, काली अखाड़े एवं रोड शो आदि भी अपनी कला प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष पूरे बाजार में सजावट गांधी पार्क चैराहे तक होगी। वहीं 35 तोरण द्वार बनवाये जा रहे है। जिन पर पूरे बाजार में फूलों से सजावट की जायेगी। वार्ता के दौरान संयोजक वीरेन्द्र बंसल, सहसंयोजक नरेश बंसल टीटू, निदेशक अजय अग्रवाल कलई, श्याम सिंह यादव अध्यक्ष, आरपी सिंह यादव सचिव, गिर्राज किशोर, सुभाष चन्द्र जैन, मनोज दीक्षित, ठा. उदयवीर सिंह, मनोज यादव, विवेक यादव, किशन कुमार आदि मौजूद रहे।