Tuesday, April 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मंडलायुक्त ने किया सैलई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

मंडलायुक्त ने किया सैलई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मण्डलायुक्त अनिल कुमार ने शुक्रवार को जेडा झाल परियोजना के अंतर्गत बनाए गए सैलई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर पानी को साफ किए जाने की प्रक्रिया को गहनतापूर्वक देखा और ट्रीटमेंट से पूर्व एवं ट्रीटमेंट के पश्चात की पानी की स्थिति देखी। उन्होंने अवशेष कार्यों को समय से पूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए की परियोजना के लागू होने के उपरांत शहर का कोई भी क्षेत्र में जलापूर्ति छूटी न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। विधायक सदर मनीष असीजा ने मंडलायुक्त को पूरी परियोजना के विषय में अवगत कराते हुए परियोजना की सफलता की कहानी बताई तथा जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं प्रशासन द्वारा किये गए सहयोग के विषय में बताया जिसकी मण्डलयुक्त ने प्रशंसा भी की। 28उन्होंने परियोजना के संचालन के उपरांत आ रही परेशानियों के विषय में अवगत कराऐं जिसमें मुख्यतः प्रतापपुर फीडर से विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्याये तथा शासन स्तर पर अवशेष धन की स्वीकृति बताया गया। मंण्डलायुक्त द्वारा आश्वासन दिया गया समस्याओं के निवारण के सम्बंध में उनके स्तर से हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे। मण्डलायुक्त ने परियोजना में वित्तीय व्यय की प्रगति भी देखी और निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन, मुख्य अभियंता जल निगम आर के गर्ग, अधीक्षण अभियंता जल निगम आर एस प्रचेता, अधिशासी अभियंता राकेश कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।