Saturday, April 26, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुराने मकान का छज्जा गिरने से दबकर व्यक्ति घायल

पुराने मकान का छज्जा गिरने से दबकर व्यक्ति घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव देवखेडा में पुराने मकान का छज्जा गिरने से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए टूण्डला भेजा गया।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव देवखेडा निवासी सुनील कुमार पुत्र मानिक चन्द्र जाटव अपने मकान में सो रहा था। उसी दौरान उसके मकान का पुराना छज्जा भर -भराकर नीचे गिर गया। जिसके नीचे दबकर सुनील घायल हो गया। मकान का छज्जा गिरने की जानकारी होने पर परिजनों के साथ आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गये। जिन्होने मलवे में दबे सुनील को बाहर निकलाने के बाद उपचार के लिए टूण्डला लेकर गये। जहां उसकी हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सक ने उसको आगरा के लिए रैफर कर दिया। परिजन घायल को उपचार के लिए आगरा ले गये।