Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व हिन्दू दल कानपुर टीम का गठन

विश्व हिन्दू दल कानपुर टीम का गठन

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। सोमवार को राष्ट्रीय कार्यालय ठाकुरगंज लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बुज निगम, संगठन मंत्री सनी साहू, महासचिव विकास, राष्ट्रीय टीम की उपस्थिती में बैठक सम्पन हुई समस्त टीम को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम आज हिन्दू भाई लोग भली भांति जानते है कि विश्व हिन्दू दल जमीनी स्तर पर हिंदुत्व के लिए कार्य कर रहा क्योकि समाज का विकास तभी संभव है, जब समाज के लोग अधिक से अधिक जागरूक होंगे और अपनी शक्ति को पहचानेंगे। हिंदुत्व के लिए कार्य करेंगे।
वहीं मौजूद प्रदेश अध्य्क्ष हिमांशू अवस्थी ने कहा कि हिंदुत्व की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। वास्तव में यही ईश्वर की पूजा है। जो व्यक्ति अपने धर्म और संस्कार को पहचानकर हिन्दू भाइयो के सेवा में लग जाता है।
प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह गौतम ने विश्व हिन्दू दल के उद्देश्य को पूरे उत्तर प्रदेश में गांव गांव तक पहुंचने के लिए समस्त लोगों को आग्रह किया क्योंकि संगठन का उद्देश्य गरीब असहाय पीड़ित लोगों की मदत करना व हिन्दुत्व के लिए सदैव कार्य करना है और संगठन की एकता ही समाज का आइना है संगठन के बिना कुछ भी संभव नहीं। कार्यक्रम में कानपूर टीम का गठन हुआ जिसमे कानपुर महानगर का जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिला महामंत्री सुरेन्द्र मौर्य, महराजपुर विधान सभा अध्य्क्ष अशोक कुमार सोनी, विधानसभा उपअध्य्क्ष विवेक कुमार गुप्ता की नियुक्ति की गयी।