Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने वृद्धों को शाॅल, माला, फल आदि देकर किया सम्मानित

डीएम ने वृद्धों को शाॅल, माला, फल आदि देकर किया सम्मानित

डीएम वृद्धा आश्रम में वृद्धों को शाॅल व माला, फल आदि देकर सम्मानित करते हुए

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अकबरपुर आघू रोड स्थित वृद्धाआश्रम में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्ध माताओं व बुजुर्गो को शाॅल व माला, फल आदि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन वृद्धजनों को समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाये। सभी को एक दिन वृद्ध होना है। उन्होंने कहा कि आज के समाज में युवा पीड़ी द्वारा अपने वृद्ध माता पिता व वृद्ध परिवारीजनों की सेवा न करने के कारण आज उन वृद्धों को वृद्धा आश्रम में रहकर अपना जीवन गुजारना पडता है। उन्होंने कहा कि उम्र में नियंत्रण नही है जो लडका या लडकी अपने माता पिता की सेवा नही करता है वह पाप का भागीदार होता है।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन का पूरा सहयोग है। उनका जीवन अच्छी तरह से गुजरे यही मेरी ईश्वर से कामना करता हूॅ। उन्होने कहा कि वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों के मनोरंजन के लिए तीन-चार कैरम बोर्ड व लूडो भी उपलब्ध करा दिये जाये जिससे कि उनका मनोरंजन होता रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि वृद्धआश्रम के संचालक वृद्धों के लिए जितना भी अच्छे से अच्छा हो सके उनके लिए करे। उन्होंने कहा कि किसी भी वृद्धजन को कोई दिक्कत न होने पाये। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए पूर्व में ही सीएमओ को निर्देश दिये है कि वह सप्ताह में तीन-चार दिन में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण करायेंगे जिससे कि उनके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने पाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार राय ने भी कहा कि वृद्धजनों को उनके परिजन वृद्धाआश्रम के लिए छोड देते है ऐसा नही करना चाहिए वृद्धों को परिवार की जरूरत होती है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार राय, एसडीएम सदर आनन्द कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक आदि अधिकारियों ने भी वृद्धजनों को शाॅल व माला, फसल आदि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज, जिला सूचना अधिकारी वीएन पाण्डेय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।