Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पी.सी. बागला में मनाया शौर्य दिवस

पी.सी. बागला में मनाया शौर्य दिवस

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। सेठ फूलचन्द बागला महाविद्यालय, में 1/9 यू.पी. वटालियन, राष्ट्रीय कैडिट कोर ने भारतीय सेना द्वारा आतंकवादी कार्यवाही के विरूद्ध सफल ‘‘शौर्य पराक्रम दिवस’’ अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चिकित्सा क्षेत्र में आपरेशन की तरह ही मिलिट्री सर्जिकल स्ट्राइक की बारीकियों को कर्नल कपिल बहुगुणा ने स्पष्ट करते हुए राजनयिक/मिलिट्री कमांड कंट्रोल की विजय बताया। सूबेदार मेजर धर्मवीर सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक हेतु भारतीय सेना के कर्तव्य का एक रूप बताया।रक्षा अध्ययन विभाग के डा. यू.पी. सिंह ने कहा कि दुश्मन के क्षेत्र में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक आतंकियों एवं उनके आका पाकिस्तान को एक सबक सिखाना था। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने कहा कि आज हम यू.जी.सी. के दिशा-निर्देश पर शौर्य दिवस मनाकर सेनाओं का एवं देशवासियों का मनोबल बढ़ाया।एन.सी.सी. अधिकारी डा. पी. चौधरी, डा. प्रेमप्रकाश, डा. कृष्णानंद त्रिपाठी, डा. साहब सिंह, शीलेन्द्र कुमार शर्मा, हवलदार राजकुमार, जितेन्द्र कुमार, दिवम भारद्वाज, के.के. शर्मा, यतीश नगायच, निकेश शर्मा, ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कैडिट कोर के कैडेट अन्डरआफिसर भूपेन्द्र, पूजा तथा अन्य कैडेट्स के साथ-साथ रक्षा अध्ययन विषय के छात्र/छात्रा भी सम्मिलित हुए।