
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यता दिलाई जा रही है, एवं बूथ संबंधी पत्रक भी वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में केशव नगर में अभियान चलाया गया इस अभियान में जिला उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय मिश्रा, रामप्रकाश संखवार, अरुण दुबे, कृपा शंकर शास्त्री, अजय संखवार, पारस निगम, अमित वर्मा, गौरव सिंह, बॉबी दुबे, अमित सिंह, रामचंद्र दौरे, लाखन सिंह, धर्मेश मिश्रा, बिट्टू चंदेल, तार बाबू, रवि सिंह एवं जिला मीडिया सम्पर्क सुशील तिवारी प्रमुख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।