Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जाम से कराहा शिकोहाबाद, चारों तरफ जाम ही जाम

जाम से कराहा शिकोहाबाद, चारों तरफ जाम ही जाम

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। नगर में जाम के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाईवे के साथ ही कटरा बाजार और बड़ा बाजार में भी जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय बाजारों में चार पहिया वाहन प्रवेश करने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रत्येक शांति कमेटी की बैठक में बाजार में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध की मांग उठती है, लेकिन आज तक पुलिस प्रशासन चार पहिया वाहनों पर दिन के समय बाजारों में प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगा सका है। चार पहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश करने पर बाजारों में जाम लग जाता है। शनिवार को एटा रोड़ पर सिक्सलेन निर्माण में चौराहे पर बन रहे ओवर ब्रिज के चलते रास्ता अवरुद्ध हो गया। जिसकी बजह से चार पहिया वाहन चालकों ने वाहनों को बाजार से अंदर होकर निकालना प्रारंभ कर दिया। जिसके चलते कटरा बाजार पूरी तरह से जाम हो गया। लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा। बाजार में जाम होने से अन्य रास्ते भी जाम हो गए। काफी देर तक जाम फंसा रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की जानकारी होने के बाद भी कोई पुलिस का सिपाही अथवा होमगार्ड जाम खुलवाने नहीं पहुंचा। जाम में फंसे लोगों में पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं के प्रति रोष दिखा। लोगों का कहना था कि बाजार में दिन के समय ग्राहकों की भीड़ रहती है, एसे में चार पहिया वाहनों के प्रवेश बर्जित रहने चाहिए। स्थानीय दुकानदारों ने भी प्रशासन से दिन के समय बाजार में चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।