Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राम प्रधान पर विकास कार्य न कराने का अरोप

ग्राम प्रधान पर विकास कार्य न कराने का अरोप

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव जिरौली में ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों एवं प्रधानाध्यापक ने गांव में तथा विद्यालय में किसी प्रकार विकास न कराए जाने तथा विकास के नाम आए धन को अपने निजी उपयोग में खर्च करने का अरोप लगाया हैं। साथ ही सूचना अधिकार नियम के तहत करीब दस प्रकार की जानकारी भी सूचना अधिकार अधिनियम विभाग से मांगी है।
इतवार को सूचना अधिकार के तहत मांगी जानकारियों में प्रधानाध्यापक अजय कुमार एवं सत्य बहुमत पार्टी प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुमार ठाकुर ने कहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव के विकास हेतु आने वाले धन का निजीखर्चाें में उपयोग कर ग्रामीणों तथा विद्यालय में पढने वाले विद्यार्थियों की भावनाओं से खिलवाड किया है। अरोप हे कि विद्यालय में नल विद्यालय में लगा नल रिवोर हुआ नहीं और उसका खर्च बता दिया। गणतंत्र दिवस पर प्रधान व पंचायत सचिव ने कोई धनराशि व्यय नहीं की। इसी प्रकार 15 अगस्त को बाल दिवस पर भी किसी प्रकार का खर्च नहीं किया गया। और सरकारी खर्च में दर्शा दिया गया है। वहीं विद्यालय में कोई भी शौचालय निर्माण नहीं कराया गया हैं फिर भी प्रधान ने खर्च का विल संलग्न कर दिया है। विद्यालय में प्रधान द्वारा कोई पुस्तकालय या वाचनालय नहीं है। विद्यार्थियों के लिए पेयजल की गंभीर समस्या है। मगर कागजों में सब हो चुका है। प्रधान ने विद्यालय में आर ओ सिस्टम के लिए भी सरकारी धन खर्च व्य दिखाया हैं। मगर आर ओ नहीं लगा है। कभी पीने के पानी की जांच नहीं कराई और उसे भी ठीक दर्शा दिया। आखिर में कहा है कि प्रधान द्वारा दिखाए गये विकास कार्र निराधार है। यदि विकास होता तो लोगों को लाभ मिलता। ग्रामीणों तथा प्रधानाध्यापक अजय कुमार एवं सत्य बहुमत पार्टी प्रदेश संगठन सचिव मनोज कुमार ठाकुर ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग उच्चाधिकारियों से की है।