Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नेकी की दीवार से गरीबो की करो सहायता- वर्तिका जैन

नेकी की दीवार से गरीबो की करो सहायता- वर्तिका जैन

फिरोजाबाद। जायन्ट्स ग्रुप आॅफ फिरोजाबाद ‘‘ महिला शिक्त‘‘ द्वारा सर्दी के चलते आज करौली मन्दिर पर नेकी की दीवार लगाकर लोगो को वस्त्र दिये।
इस मौके पर महिला शक्ति की अध्यक्ष वर्तिका जैन ने बताया कि हमारी संस्था गरीबो की सहायता के लिए हर पल तैयार रहती है। विगत दिन हुई बारिस के कारण लोगो को अधिक सर्दी का अहसास होने लगा है। जिसको देखते हुए हम लोगो द्वारा अपने घरों से गर्म कपडे लाकर नेकी की दीवार के तले गरीब असहाय लोगो को निशुल्क दिये। इस कार्यक्रम से लोगो को संदेश देना चहाते है कि लोग गरीब असहाय लोगो की सहायता के लिए अपने घरों में रखे अतिरिक्त गर्म वस्त्रों को नेकी की दीवार में देकर असहाय गरीब लोगो की सहायता करे। जिससे बिना कपडों वालों को सर्दी से बचने के लिए कपडे मिल सके। गरीब की सहायता करने से भगवान भी उनकी सहायता करता है। सुदामा-कृष्ण की सेवा लोगो को ज्ञान देती है। वही जरूरतमंद लोगो को कम्बल भी वितरित किये। इस मौके पर कल्पना राजौरिया के साथ प्रशासनिक निर्देशिका पूनम गुप्ता, वित्त निर्देशिका प्राची अग्रवाल, ममता अग्रवाल, राखी यादव निधि जैन, मोनिका रानी वाला, गौरवी, रितू, सारिका अग्रवाल, दीप्ती गोयल मिथलेश शर्मा आदि महिलाये थी।