Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर में रही गणतन्त्र दिवस की धूम

नगर में रही गणतन्त्र दिवस की धूम

⇒विद्यालयों में फहराये गये तिरंगे हुए संस्कृतिक कार्यक्रम
फिरोजाबाद। नगर के विभिन्न विद्यालयों में आज गणतन्त्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। वही सुबह से दोपहर तक सांस्क्ृतिक कार्यक्रम के साथ देश भक्ती गीतों पर जमकर धूम मचायी गयी।
नगर के रेवती देवी इण्टर कालेज में समाज सेवी सत्यवीर गुप्ता द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। उसके बाद स्कूली छात्राओं द्वारा पतंजलि योग क्रिया का प्रर्दशन किया गया। बाबा-तेरी जयजयकार पूरब में भी जय-जयकार पच्छिम में भी जय-जयकार पर योग विधि सूर्य नमस्कार कला का प्रर्दशन कु0 गुन्जन, कु0 मधू, कु0 रचना, कु0 भावना ने किया। वही प्राथमिक स्कूल पेमेश्वर गेट कन्या में ध्वजा रोहण क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गुप्ता चटनी ने किया, स्कूली की प्रधानाचार्या उजमा जफर ने देश भक्ती के साथ बच्चो को गणतन्त्र दिवस के बारे में विस्तार से मझाया। फिरोजाबाद नर्सिग स्कूल के डारेक्टर डा0 सुरेश दश द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। वही सदर बाजार में व्यापार मण्डल के नेता वैंकट मुखरिया के नेतृत्व में सदर बाजार में ध्वजा रोहण कार्यक्रम किया जिसमें मुख्य रूप से भाजपा नेता मैयर पिता मंगल सिंह राठौर रहे। जीवाराम चैक में मेयर नूतन राठौर ने तिरंगा के बारे में बताते हुए कहा कि आज जो उत्सव मना रहे है। इस के पीछे सबसे अधिक अधिकार वीर जवानों के परिजनों के साथ मनाने में होता है। क्यो कि उनके द्वारा ही आजादी मिली वही डा0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान बनाकर देश का एक महान कार्य किया उनको भी याद करना होगा।