Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राहुल लाओ, किसान बचाओ संदेश यात्रा का हुआ शुभारंभ

राहुल लाओ, किसान बचाओ संदेश यात्रा का हुआ शुभारंभ

फिरोजाबाद/टूंडला। लखनऊ से दिल्ली जा रही राहुल लाओ किसान बचाओ साइकिल संदेश यात्रा का शुक्रवार को सुभाष तिराहे पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया।
राहुल अवस्थी ने कहा कि देश का किसान एवं नौजवान मोदी सरकार में परेशान है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। इस सरकार को हटाने से ही देश का भला होगा। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी के नेतृत्व में शुक्रवार को राहुल गांधी लाओ-किसान बचाओ साईकिल यात्रा का सुभाष तिराहे पर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि यह यात्रा शुक्रवार को फिरोजाबाद आई है। जो कि आज दिल्ली के लिए रवाना हुई। स्वागत करने वालों में एआईसीसी सदस्य सुबूर अली, योगेश दिवाकर, नुरूलहुदा लाला राईन गांधी, प्रतीक चतुर्वेदी, रामनिवास यादव, भूरा फारूखी, रंजना, प्रशांत तिवारी, सतीश चन्द्र अग्रवाल, मधु यादव आदि मौजूद रहे। वहीं टूण्डला में राहुल गांधी लाओ-किसान बचाओं यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कहा कि किसानों के हित की बात करने वाली एक मात्र पार्टी कांग्रेस है। राहुल गांधी के आने पर ही देश का विकास हो सकेगा। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए देश का अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी को बनाने का काम करना होगा। इस मौके पर अनिल उपाध्याय, संजीव रघुवंशी, सुमन झा, किरन यादव, पदम सिंह, धनू सिसौदिया, भरत लाल शर्मा, सुधीर कश्यप, अनु धाकरे, मानवेन्द्र शर्मा, अनूप कुमार, सतीशचन्द्र आदि मौजूद रहे।