Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम कर्मचारियों का क्रमिक अनशन चालू

नगर निगम कर्मचारियों का क्रमिक अनशन चालू

फिरोजाबाद। स्थानीय निकाय कर्मचारियों के लम्बे समय से लम्बित समस्याओं का समाधान न किये जाने के विरोध में महासंग के आहवान पर शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आज नगर निगम के दर्जनों कर्मचारियों द्वारा 17 सूत्री माॅगों को लेकर धरना प्रर्दशन किया। धरने पर बैठे वाक्ताओं ने बताया कि काफी समय से कर्मचारियों की माॅगों को लेकर जिला प्रशासन से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उनकी माॅगो को प्रशासन द्वारा नहीं माना जा रहा है। महासंघ के आदेशानुसार शुक्रवार से प्रातः 11 बजे से तीन बजे तक दस प्रतिनिधियों के साथ क्रमिक अनशन आठ फरवरी तक किया जायेगा। मांगे पूरी नही होती है। तो आगामी 21 व 22 फरवरी 2019 को दो दिवसीय कार्यबंद हड़ताल की जायेगी। धरना प्रर्दशन में प्रांतीय अध्यक्ष जेपी बघेल, नगर अघ्यक्ष अनिल सारस्वत, जयराज सिंह, नीरज कुमार, रामनाथ आजाद, पीडी टण्डन, जसराज बाल्मीकि, वीरेन्द्र भाटिया, धीरेन्द्र चतुर्वेदी, राजवीर, छकोड़ी आदि लोग मौजूद थे।