Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा

शोभायात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शनिवार को झूलेलाल की जयंती हर्षोल्लास के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से होकर निकाली गई। इससे पूर्व सुबह झूलेलाल मंदिर पर मातारानी के भजन प्रस्तुत किए। शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर एवं उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
शोभायात्रा लेबर काॅलौनी से प्रारम्भ होकर स्टेशन रोड, गांधी पार्क चौराह, सिनेमा चौराहा, बर्फखाना चौराहा जलेसर रोड, आर्य नगर होते हुए पाॅलीवाल हाॅल पर आकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में लगभग एक दर्जन झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। पाॅलीवाल हाॅल में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शोभायात्रा में अध्यक्ष मदन आनंदानी, महामंत्री नानकचन्द्र वासवानी, कोषाध्यक्ष भगवानदास लालवानी, संरक्षक तुलसी वासवानी, घनश्याम लालवानी, वासुदेव बासु, सुरेश कन्हैयानी, पंडित प्रकाश महाराज रामचंद्र मयानी, गोविंद तीर्थानी, पवन सोनी, बिज्जू भागवानी, अशोक आनंदानी, डा. सुखदेव, अभिवन वासवानी आदि मौजूद रहे।