Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो लैपटाॅपों सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

दो लैपटाॅपों सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

फिरोजाबाद। विगत आठ दिन पूर्व थाना दक्षिण क्षेत्र महावीर नगर के समीप एक कार से यूनीसेफ कम्पनी में कार्यरत कर्मचारियों के दो लैपटोप अज्ञात चोरो द्वारा गायब कर लिये थे। पीडित़् लोगो ने थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने विगत दिन कार्यवाही करते हुए दो लोगो को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ सिटी संजय वर्मा ने बताया कि विगत दो मई 2019 को महावीर नगर स्थित पचैरी ट्रैवल्स के समीप पंचर की दुकान पर यूनीसैफ कम्पनी के कुछ लोग कार संख्या यूपी 83 एएस 0303 के पंचर होने पर ठीक करा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात चोरो ने कार के अन्दर रखे दो लैपटोप चोरी कर ले गये। पीड़ितों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड गये। जिसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त मामलें में अभियोग दर्ज करते हुए, वही पास में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोरो को तलाशने का प्रयास किया। पुलिस ने विगत दिन दो लोगो को उक्त घटना में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यवाही को देखते हुए आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए दोनो चोरी के लैपटोपों को मय बैग के बरामद करा दिया। पुलिस पकडे गये अभियुक्त थाना उत्तर क्षेत्र शिवाजी मार्ग निवासी देवराज उर्फ देवा पुत्र गिरीश कुमार, थाना उत्तर क्षेत्र आर्यनगर निवासी गोपाल पुत्र हरवंश को गिरफ्तार कर लिया। जिसके मकान से चोरी के लैपटाॅप भी बरामद कराये। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि देवा उर्फ देवराज मास्टर माईड है। ट्रैफिक जाम व भीड वाले इलाके से माल साफ करने का कार्य करता है।