Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की गोष्ठी सम्पन्न

सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की गोष्ठी सम्पन्न

कानपुर। सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की क्षेत्रीय इकाई रावतपुर केंद्रीय कार्यशाला द्वारा संगठन का क्षेत्रीय अधिवेशन एवं परिवहन विकास गोष्ठी का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोकी व्यास के नेतृत्व में संपन्न हुआ! प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई सभा में परिवहन निगम विकास हेतु सहायता के रूप में गुजरात सरकार की तरह यूपीएसआरटीसी को भी सरकार 1000 करोड़ रुपए बजट में अनुदान प्रदान करें 1988 तक यूपीएसआरटीसी की राज्य सरकार द्वारा 22.50 करोड़ का अनुदान मिलता था चर्चा में प्रदेश महामंत्री जसवंत सिंह द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित 16 सूत्री मांग पत्र प्रबंधक निर्देशक महोदय को दिया और यह भी कहा कि समस्याओं का निदान जल्द नहीं होता है तो जून माह में 1 अजार कर्मचारी के साथ मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा और फिर भी समस्या को समाधान नहीं होता है तो कठोर आंदोलन कर बसों का चक्का जाम किया जा सकता है!
शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री अनूप कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष जहीर अहमद, अरविंद कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष, अजय कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष, सूरज प्रकाश राम संयुक्त मंत्री, कमल संयुक्त मंत्री, ईश्वरी संगठन मंत्री, राजेश प्रताप सिंह संगठन मंत्री, राजेश प्रताप सिंह संगठन मंत्री, शिवाजी प्रचार मंत्री, राज कुमार कोषाध्यक्ष ,प्रदीपकुमार शर्मा कार्यालय मंत्री, हीरालाल कार्यालय मंत्री आदि कार्यकारिणी मौजूद रही!