Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चिलचिलाती धूप में लगता है भीषण जाम, राहगीर होते हैं परेशान

चिलचिलाती धूप में लगता है भीषण जाम, राहगीर होते हैं परेशान

कानपुर नगर। इसे विभागो की लापरवाही कहें या फिर असफल योजना जो वर्षो से जाम से जूझ रहे इस शहर को निजाद नही दिला पा रहे है। बातें तो बडी-बडी की जाती है लेकिन सडकों की हकीकत कुछ और है। वाहनो की आडी-तिरक्षी चाल, अतिक्रमण यह सब जाम लगाने के मुख्य कारण है। नगर निगम द्वारा यदि अतिक्रमण अभियान चलाया भी जाता है तो हालत यह कि दुबारा उससे भी ज्यादा सडकों पर कब्जा हो जाता है। स्थानीय पुलिस वसूली के कारण अवैध कब्जा करने वालो को संरक्षण देती है।
शुक्रवार को सुबह नौबस्ता सागर हाइवे पर भीषण जाम लग गया। जाम इस कदर कि लोग पैदल भी नही निकल पा रहे है। सूरज चढने के साथ जाम की स्थित और भी भयावह होती गयी और सडक पर वाहनो की लंबी कतारे लग गयी, जिसे जहां जगह मिलती गयी वो उधर से निकलने की कोशिश में लग गया। घंटो चले इस जाम को पुलिस ने खुलवाया। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो गया। इस दौरान लगभग एक घण्टा पुलिस को मशक्कत करनी पडी। भीषण गर्मी और तेज धूप में लोग परेशान रहे।