Sunday, May 12, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संस्था ने महिला हिंसा पर इण्टर कालेज के छात्रों को किया जागरूक

संस्था ने महिला हिंसा पर इण्टर कालेज के छात्रों को किया जागरूक

क्षेत्र में पदयात्रा, रैली, फिल्म, दीवाल लेखन कर किया जा रहा है लोगों को जागरूक
चन्दौली, दीपनारायण यादव। नौगढ़ चन्दौली ग्राम्या संस्थान एवं बदलाव हेतु साझेदारी परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में 25 नवंबर अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस से 16 दिसंबर निर्भया दिवस तक चलाए जा रहे महिला हिंसा पर जागरूकता हेतु अभियान के अंतर्गत बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में फिल्म शो दिखाकर महिला हिंसा पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान संस्थान की नीतू सिंह ने कहा कि महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। पपेट शो, फिल्म शो,साइकिल रैली, पदयात्रा, गोष्ठी, दीवाल लेखन आदि के माध्यम से लोगों को महिला हिंसा पर जागरूक किया जा रहा है। सहयोग संस्थान लखनऊ से आए शादाब ने कहा कि अभी भी महिलाएं आए दिन हिंसा का शिकार हो रही हैं।महिला पुरुष में भेदभाव देखा जाता है। इसी सोच को बदलने के लिए यह अभियान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है, जिससे समाज मे समरसता हो। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आलोक कुमार यादव ने कहा कि लड़की- लड़का दोनों को पढ़ाई लिखाई खान-पान आदि में समान अवसर देना चाहिए। आज लड़कियां किसी मामले में लड़कों से कम नहीं है। जरूरत है इनको मौका और माहौल दिया जाए। जिससे समाज में समानता आएगी। विद्यालय परिसर में सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से महिला हिंसा पर जागरूक किया गया। इस दौरान त्रिभुवन, मदन मोहन, रामबली, रामविलास, राजेश, श्री राम सहित विद्यालय के समस्त बच्चे एवं स्टाफ मौजूद रहे।