Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम क्षेत्र का कोई भी घर जलसंयोजन से नहीं रहेगा अछूता-मेयर

नगर निगम क्षेत्र का कोई भी घर जलसंयोजन से नहीं रहेगा अछूता-मेयर

नगर निगम कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर गिनाई उपलब्धिया
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर निगम के प्रथम सदन के दो वर्ष पूरे होने पर नगर आयुक्त विजय कुमार, महापौर नूतन राठौर द्वारा दो वर्ष में हुए विकास कार्यो का वर्णन किया। वही दो वर्ष में हुई उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। इतना ही नहीं आने वाले 2020 के वर्ष में क्रियान्वित की जाने वाली योजनाएं के बारे में भी बताया गया।
गुरूवार को महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि योगी सरकार की योजना कान्हा गौशाला, स्वच्छता मिशन को ध्यान में रखते हुए बीते वर्ष में सर्वोच्य प्राथमिकता के अंतर्गत कान्हा गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रम योजना के अन्तर्गम कान्हा गौशाला का निर्माण कराया गया। 20 सितम्बर 2019 को समस्त पार्षदों द्वारा विधिवत् रूप से हवन पूजन करते हुए गौशाला में गौ-माता का प्रवेश कराया गया। 12 अक्टूवर 2019 को महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा निरीक्षण किया गया। वही जलेसर रोड थाना उत्तर से मोनार्क होटल तक पुनर्निमाण कार्य डबरी करण कराया। नगर निगम परिसर में नये कार्यालय भवन का निर्माण, नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में सामुदायिक शौचालय, कैचर कैटल को हरी झण्डी, परशुराम द्वार का निर्माण कार्य, 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृखला बनाई गयी। सिंगबल यूज प्लास्टिक, 22 सितम्बर 2019 में श्रीराम कालौनी के लोगो द्वारा नगर निगम में जोडने के लिए टंकी पर चढ़कर प्रर्दशन किया था। जिसको विगत नौ दिसम्बर 2019 को नगर निगम में श्रीराम कालौनी को शमिल कराया गया। वही जेडाझाल परियोजना के साथ सीसी सड़क निर्माण कार्य कराये गये। नगर के सभी 70 वार्डो में 750 नग ट्विन्स डस्टबिन अधिष्ठापन कराये गये। शहरी बेघरों हेतू सौ बेड का आधुनिक एव सुविधायुक्त आश्रम घर बनवाये गये। रैन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण, डोर-टू-डोर कूडा कलैक्शन कार्य के साथ-साथ आगामी योजना के बारे में कर विभाग आॅनलाइन टैक्स जमा किये जायेगे। सभी कर सम्बन्धित कार्य ऑनलाइन होगेें। पशु डेरियों को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जायेगा। शहर को कूडा मुक्त बनाये जाने हेतू गार्वेज फ्री सिटी 3 स्टार रेटिंग के लिए प्रमाणित कराया जाना आदि रहे।
श्रीराम काॅलौनी वांशिदों ने मेंयर व नगर आयुक्त को दिया धन्यवाद
गुरूवार को नगर निगम में पहुंचे श्रीराम काॅलौनी के वांशिदों ने महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त विजय कुमार को धन्यवाद ज्ञापित किया।