Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने अकबरपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया

डीएम ने अकबरपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माती व अकबरपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी अकबरपुर को निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई उचित तरीके से की जाये तथा पेड़-पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 10 जून तक कार्य दिखना चाहिए तथा 10 जून तक पुनः निरीक्षण किया जायेगा तथा कार्य मे प्रगति न पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।
वही जिलाधिकारी ने संचालित कम्युनिटी किचन में बन रहे खाना का निरीक्षण किया तथा कहा कि खाना बनाते समय मास्क को लगाकर व ग्लिब्स को हाथों में पहन कर ही खाना बनाये तथा खाना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। वहीं जिलाधिकारी ने ईओ अकबरपुर को निर्देशित किया कि खाना मीनू के तहत बनाया जाये तथा खाना बनाने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराये तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि खाने की गुणवत्ता को चेक करते रहे इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा, ईओ अकबरपुर देवहूती पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।